अमेरिका के ‘मिस्टर सिंह’ AI विज्ञापन पर विवाद, BJP नेता आरपी सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति

Edited By Updated: 10 Sep, 2026 06:27 PM

controversy erupts over us  mr singh  ai ad bjp leader rp singh objects strongl

अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के ‘मिस्टर सिंह’ वाले एआई विज्ञापन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन और सिख कोएलिशन समेत कुछ संगठनों ने विज्ञापन पर आपत्ति जताते हुए इसे नस्लीय और भेदभावपूर्ण बताया है। संगठनों का कहना है कि किसी...

नई दिल्ली: अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के ‘मिस्टर सिंह’ वाले एआई विज्ञापन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन और सिख कोएलिशन समेत कुछ संगठनों ने विज्ञापन पर आपत्ति जताते हुए इसे नस्लीय और भेदभावपूर्ण बताया है। संगठनों का कहना है कि किसी विशेष सरनेम और धार्मिक पहचान को निशाना बनाना उचित नहीं है।

विवाद के बीच भाजपा नेता आरपी सिंह ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को संबोधित करते हुए विज्ञापन पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपने इमिग्रेशन कानून लागू करने और अवैध प्रवास के खिलाफ कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है, लेकिन इसके लिए नस्लीय, जातीय या धार्मिक स्टीरियोटाइपिंग का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए।

आरपी सिंह ने कहा कि ‘सिंह’ केवल एक सरनेम नहीं, बल्कि दुनिया भर में सिख समुदाय की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने अमेरिका में सिख समुदाय के योगदान का उल्लेख करते हुए फाइबर ऑप्टिक्स के पायनियर डॉ. नरिंदर सिंह कपानी, अमेरिकी कांग्रेस के लिए चुने गए पहले सिख एवं एशियन-अमेरिकन दलीप सिंह सौंद और अमेरिकी सेना के सैनिक भगत सिंह थिंड का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि सिख समुदाय ने एक सदी से अधिक समय से अमेरिका की अर्थव्यवस्था, विज्ञान, कृषि, सशस्त्र बलों और सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है। उनके मुताबिक, सिखों को केवल ट्रक ड्राइवर के रूप में चित्रित करना समुदाय के व्यापक योगदान को नजरअंदाज करना है।

आरपी सिंह ने अमेरिकी सरकार से अपील की कि इमिग्रेशन कानूनों को पूरी सख्ती से लागू किया जाए, लेकिन यह प्रक्रिया सम्मान, निष्पक्षता और गरिमा के साथ हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजदूत सर्जियो गोर भारत और दुनियाभर के सिख समुदाय की भावनाओं को अमेरिकी अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!