प्रियंका की मदद लेकर राहुल गांधी ने माना वो अकेले राजनीति नहीं कर सकते: सुमित्रा महाजन

Edited By Anil dev,Updated: 25 Jan, 2019 12:40 AM

priyanka gandhi congress lok sabha sumitra mahajan rahul gandhi

प्रियंका गांधी की कांग्रेस में औपचारिक एंट्री होने के बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, ''प्रियंका गांधी एक अच्छी महिला हैं और राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया था कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते. इसीलिए वह प्रियंका की मदद...

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी की कांग्रेस में औपचारिक एंट्री होने के बाद लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'प्रियंका गांधी एक अच्छी महिला हैं और राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया था कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते. इसीलिए वह प्रियंका की मदद ले रहे हैं। यह एक अच्छी बात है। 

PunjabKesari

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा के कांग्रेस में औपचारिक प्रवेश को ‘पारिवारिक गठबंधन’ करार देते हुए भाजपा ने कहा था कि यह कांग्रेस द्वारा इस बात की स्वीकारोक्ति है कि राहुल गांधी नेतृत्व प्रदान करने में ‘‘विफल’’ रहे हैं । भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रस्तावित महागठबंधन में विभिन्न दलों से ‘खारिज’ किए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘पारिवारिक गठबंधन’ को अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने वास्तव में सार्वजनिक तौर पर घोषणा कर दी है कि राहुल गांधी विफल हो गए हैं। यह महागठबंधन के दलों द्वारा खारिज किए जाने के कारण हुआ है और ऐसे में उन्होंने पारिवारिक गठबंधन को चुना । ’’ 

PunjabKesari

आपको बतां दे कि केंद्र में सत्ता के लिए अहम उत्तर प्रदेश में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस ने नेहरु गांधी परिवार के एक और सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा के रुप में तुरुप का इक्का चल दिया है जिससे प्रदेश के राजनीतिक माहौल में निश्चित रुप से बड़ा बदलाव आयेगा लेकिन पार्टी को इससे कितना फायदा मिलता है, इसका पता आने वाले आम चुनाव के बाद ही लग सकेगा।

PunjabKesari

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रियंका को पार्टी महासचिव नियुक्त कर उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से का प्रभारी बनाया है। वह फरवरी के पहले सप्ताह में अपना कार्यभार संभालेंगी। इस बार कांग्रेस ने यूपी में अपनी डूबी नैया को पार लगाने के लिए प्रियंका गांधी पर लगाया दांव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!