दिशा रवि की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, प्रियंका गांधी बोली-डरते हैं बंदूक वाले एक निहत्थी लड़की से

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Feb, 2021 11:17 AM

priyanka gandhi targets modi government over disha ravi arrest

किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट'' सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में जलवायु कार्यकर्त्ता (Climate worker) दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। 21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। किसानों की...

नेशनल डेस्क: किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट' सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में जलवायु कार्यकर्त्ता (Climate worker) दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। 21 साल की दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद सियासत गरमा गई है। किसानों की यूनियनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दिशा रवि की गिरफ्तारी की आलोचना की है। प्रियंका गांधी ने इस मामले पर ट्वीट करके मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट किया कि डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।

PunjabKesari

प्रियंका के अलावा शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मसले पर ट्वीट किया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया कि हमारे युवा आज के विषयों पर जानकारी के साथ अपनी राय रखते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उन्हें अपनी बात रखने का मौका देते हैं, लेकिन भारत सरकार इसे गुनाह मान रही है, हमारे युवा हमारा भविष्य है, ना की कमजोरी। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, जयराम रमेश समेत कई नेता भी दिशा की गिरफ्तारी की निंदा कर चुके हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!