Edited By Pardeep,Updated: 18 Sep, 2020 05:24 AM
पंजाब ने अपने परीक्षणों में वृद्धि की है और महाराष्ट्र व अन्य राज्यों की तुलना में सकारात्मक अनुपात भी 6.5 प्रतिशत कम है, लेकिन घातक मृत्यु दर 3 प्रतिशत के साथ यह देश में सर्वाधिक है। देश की औसत मृत्यु दर घटकर 1.6 प्रतिशत पर आ गई
नेशनल डेस्कः पंजाब ने अपने परीक्षणों में वृद्धि की है और महाराष्ट्र व अन्य राज्यों की तुलना में सकारात्मक अनुपात भी 6.5 प्रतिशत कम है, लेकिन घातक मृत्यु दर 3 प्रतिशत के साथ यह देश में सर्वाधिक है। देश की औसत मृत्यु दर घटकर 1.6 प्रतिशत पर आ गई है लेकिन पंजाब में यह राष्ट्रीय औसत का लगभग दोगुना है। वहीं हैरानी की बात है कि हरियाणा की मृत्यु दर केवल 1 प्रतिशत है। पंजाब में 16 सितम्बर को 78 मौतों के साथ कुल 2592 लोगों की मौत हुई, जबकि हरियाणा में 19 मौतों के साथ कुल कोविड मौतें 1045 दर्ज की गई हैं।
वहीं कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या हरियाणा में अधिक है और 16 सितम्बर को यह एक लाख का आंकड़ा पार कर गया, लेकिन पंजाब में यह 87,184 मामलों के साथ कम रहा। हालांकि, हरियाणा की तुलना में इसकी मृत्यु दर तिगुनी है। वहीं अच्छी बात यह है कि दोनों राज्यों ने प्रतिदिन लगभग 29000 परीक्षण किए हैं और अब तक कुल 15-16 लाख परीक्षण किए गए हैं।
यह खुशी की बात है कि भारत ने एक रिकॉर्ड कायम किया जब उसने कुल 9 दिनों में एक करोड़ परीक्षण किए और कुल मिलाकर 6 करोड़ परीक्षण हो गए, जबकि पहले एक करोड़ को पूरा होने में 158 दिन लगे थे। पी.एम. की टास्क फोर्स के लिए चिंता की बात पंजाब में उच्च मृत्यु दर और देश में महाराष्ट्र में 20 प्रतिशत पॉजिटिवदर है।
दिलचस्प बात यह है कि कुल 77.80 लाख परीक्षणों के साथ (दैनिक 1.50 लाख परीक्षण) सूची में यू.पी. शीर्ष पर है। बिहार में होने वाले चुनावों के साथ, नीतीश कुमार ने भी बड़े पैमाने पर परीक्षण किए हैं, लेकिन वह उच्च आबादी के बावजूद देश में चौथे नंबर पर बना हुआ है।
भारत ने कैसे 6 करोड़ परीक्षण किए
दिनांक |
टैस्ट |
दिन |
6 जुलाई |
1 करोड़ |
158 |
2 अगस्त |
2 करोड़ |
27 |
16 अगस्त |
3 करोड़ |
14 |
28 अगस्त |
4 करोड़ |
12 |
7 सितम्बर |
5 करोड़ |
10 |
16 सितम्बर |
6 करोड़ |
09 |