पुरमंडल : तेज बारिश की भेंट चढ़ा सोमवती अमास्या मेला, देविका में अचानक बाढ़ से फंसे वाहन-बदइंतजामी से हजारों लोग हुए बेहाल

Edited By Monika Jamwal,Updated: 30 May, 2022 09:34 PM

purmandal and heavy rain

सोमवार सुबह तेज हवा के साथ अचानक आई मूसलाधार बारिश से पुरमंडल पहुंचे हजारों श्रद्धालू बेहाल होगए। सनद रहे कि हिन्दू धर्म में सोमवती अमावस्या का बहुत महत्व है।

साम्बा (संजीव): सोमवार सुबह तेज हवा के साथ अचानक आई मूसलाधार बारिश से पुरमंडल पहुंचे हजारों श्रद्धालू बेहाल होगए। सनद रहे कि हिन्दू धर्म में सोमवती अमावस्या का बहुत महत्व है। इसदिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और तीर्थस्थानों पर इष्टदेव के दर्शन करते हैं।

 

सोमवती अमावस्या के चलते सुबह से लोग छोटा काशी के नाम से विख्यात पुरमंडल और उत्तरवहनी आए थे कि अचानक तेज बारिश से देवक नदी में बाढ़ आ गई। लगभग आधा दर्जन वाहन इस बाढ़ में फंस गए। ऊपरी पहाड़़ी इलाकों में भी रात को हुई बारिश के चलते देविका में अचानक जलस्तर बढऩे लगा जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग किनारों पर पहुंच गए लेकिन कई वाहन पानी में डूब गए। 

PunjabKesari


    इसकेे अलावा पुरमंडल - उत्तरवहनी मार्ग पर भी हजारों वाहन फंस गए। वाहनों के फंसने से घंटों तक  लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। जाम से लोग काफी परेशान हुए। हालांकि बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम न हुआ और स्नान के पश्चात प्राचीन शिवमंदिर में दर्शन के पश्चात पूजा-अर्चना करने एवं जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। हालांकि प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए काफी प्रबंध किए गए थे लेकिन मौसम में एकाएक हुई खराबी के चलते सब इंतजाम धरे रह गए और लोगों को खासी परेशानी हुई।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!