राहुल गांधी ने बदले बिहार-उत्तराखंड के प्रभारी, शक्ति सिंह गोहिल को सौंपी बिहार की कमान

Edited By Yaspal Singh,Updated: 02 Apr, 2018 06:15 PM

rahul gandhi in return for bihar incharge shakti singh command of bihar

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार कांग्रेस में फेरबदल करते हुए प्रदेश प्रभारी सीपी जोशी को हटाकर शक्ति सिंह गोहिल को बिहार का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की। वहीं अनुग्रह सिंह नारायण को...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार कांग्रेस में फेरबदल करते हुए प्रदेश प्रभारी सीपी जोशी को हटाकर शक्ति सिंह गोहिल को बिहार का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने इसकी घोषणा की। वहीं अनुग्रह सिंह नारायण को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस पार्टी में बदलाव का दौर जारी
कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल को प्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मार्च में हुए कांग्रेस के 84वें महाअधिवेशन में पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। जिसके बाद कांग्रेस में लगातार बदलाव का दौर जारी है। वहीं सीपी जोशी को कांग्रेस महासचिव पद से भी हटा दिया गया। 


बड़े स्तर पर हो रही युवा नेताओं की नियुक्ति
बिहार के साथ- साथ पार्टी ने उत्तराखंड के प्रभारी भी बदल गए हैं। राहुल गांधी ने अनुग्रह नारायण सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस पार्टी में बड़े स्तर पर युवा नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जा रहा है। बता दें कि 2019 आम चुनावों के मद्देनजर पार्टी में हो रहे बदलाव राहुल गांधी की रणनीति का हिस्सा है। 
 
 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!