VIDEO: कांग्रेस की शर्मनाक 'ब्रांडिंग'!  सेनेटरी पैड के अंदर छापी राहुल गांधी की फोटो, वीडियो देख सोशल मीडिया पर मचा तूफान

Edited By Updated: 05 Jul, 2025 03:57 PM

rahul gandhi picture printed on inside the sanitary pad

कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों पर देश के लोग ही नहीं विदेशी भारतीय भी नजर रखते हैं। इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव चर्चा में हैं। बिहार में  कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को लुभाने के लिए एक ...

International Desk: कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों पर देश के लोग ही नहीं विदेशी भारतीय भी नजर रखते हैं। इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव चर्चा में हैं। बिहार में  कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को लुभाने के लिए एक अनोखी और चर्चा में रहने वाली रणनीति अपनाई है। कांग्रेस ने अपनी महिला सशक्तिकरण मुहिम के तहत राज्य भर में 5 लाख सैनिटरी पैड मुफ्त में बांटे हैं, लेकिन इस अभियान में एक ऐसा पहलू सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है। इन सैनिटरी पैड्स के  पैकेट पर ही नहीं बल्कि पैड की अंदरूनी परत पर भी राहुल गांधी की तस्वीर छपी हुई है।

 

Congress distributed 5 Lakhs Sanitary pads to women as a campaign during Bihar elections

Guess what - Rahul Gandhi picture printed not just on packet but inside the pad as well

Hats off to the marketing team of @SupriyaShrinate for this brilliant idea pic.twitter.com/WfILTtQWck

— Hindutva Knight (@HPhobiaWatch) July 5, 2025

पैड खोलने की  वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिसे लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी आलोचना  भी शुरू हो गई है। हालांकि इस वीडियो और फोटोज की सत्यता पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन इस अनोखे प्रचार की योजना कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की टीम ने बनाई थी। महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए इसे  "स्वास्थ्य भी, सम्मान भी" अभियान के तहत प्रचारित किया गया है। कांग्रेस ने इसे महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता से जोड़ा है, खासकर ग्रामीण इलाकों में, जहां सैनिटरी नैपकिन को लेकर अब भी जागरूकता की कमी है। जहां कांग्रेस समर्थकों ने इसे  "क्रिएटिव मार्केटिंग"  बताया, वहीं विपक्षी दलों और कई सामाजिक संगठनों ने इसे अशोभनीय, भ्रामक और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया है।

 

I had to reconfirm that whether it is true. congress printed Rahul gandhi’s picture on a sanitary pad. 🤣😭 pic.twitter.com/xyCoeil2R5

— Ankit Jain (@indiantweeter) July 5, 2025

एक बीजेपी नेता ने ट्वीट कर कहा: "यह शर्मनाक है। महिलाओं के सम्मान और स्वास्थ्य के मुद्दे पर इस तरह की राजनीति करना राहुल गांधी की स्तरहीनता को दर्शाता है।" राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कांग्रेस का यह प्रयास नारी मतदाताओं को भावनात्मक और व्यावहारिक स्तर पर जोड़ने** की कोशिश है। खासकर ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस अपनी जड़ों को मजबूत करना चाहती है।साथ ही राहुल गांधी को महिलाओं के समर्थक और जननायक के रूप में प्रोजेक्ट करने की यह एक  ब्रांडिंग रणनीति  भी मानी जा रही है। हालांकि कांग्रेस का यह अभियान महिलाओं की सेहत और जागरूकता के लिहाज से सराहनीय हो सकता है, लेकिन जिस तरीके से राहुल गांधी की छवि का उपयोग किया गया है, उसने इसे एक राजनीतिक विवाद का रूप दे दिया है।
 

 

So Pappu's picture is printed not only on the packet of Sanitary pads but on the pad as well... Look at the placement of his pic.

This is disgusting.... Which sane woman will use this? Forget others, I don't think even his female party members will use this.... pic.twitter.com/awcuUNLLFr

— Mr Sinha (@MrSinha_) July 5, 2025

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!