राहुल ने राजीव गांधी की उपलब्धियों को किया याद, कहा- मेरे पिता के कारण देश हुआ मजबूत

Edited By vasudha,Updated: 22 Aug, 2019 01:40 PM

rahul remembers rajiv gandhi achievements

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के समय पंजाब, असम और मिजोरम में हुए समझौतों के कारण इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा का अंत हुआ तथा देश मजबूत...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपने पिता राजीव गांधी को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के समय पंजाब, असम और मिजोरम में हुए समझौतों के कारण इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा का अंत हुआ तथा देश मजबूत हुआ। 

PunjabKesari

राजीव की 75वीं जयंती पर राहुल ने अपने पिता की इस उपलब्धि को याद करते हुए ट्वीट किया कि उनकी कई उपलब्धियों में पंजाब, असम और मिजोरम करार भी थे जिनकी मदद से इन राज्यों में वर्षों से चली आ रही हिंसा एवं संघर्ष का खात्मा हुआ। उन्होंने कहा कि परस्पर सम्मान, सहमति और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की बुनियाद पर हुए इन करारों ने भारतीय गणराज्य को मजबूत किया।

PunjabKesari

दरअसल, राहुल अपने पिता की प्रधानमंत्री के रूप में उपलब्धियों का इन दिनों ट्विटर के माध्यम से उल्लेख कर रहे हैं। गत 20 अगस्त को राजीव गांधी की 75वी जयंती थी। इस पूरे सप्ताह कांग्रेस अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वीरवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में भी एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!