Edited By Monika Jamwal,Updated: 14 Feb, 2019 03:21 PM
वीरवार को जम्मू कश्मीर में मौसम फिर से खराब हो गया।
जम्मू: वीरवार को जम्मू कश्मीर में मौसम फिर से खराब हो गया। सुबह से ही जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी है। तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले चौब्बीस घंटों में और बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
विभाग का कहना है कि रात को बारिश ज्यादा हो सकती है। श्रीनगर में बुधवार की रात तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि पहलगाम और गुलमर्ग माइन्स से नीचे हैं। वहीं लद्दाख का तापमान भी माइन्स से नीचे 5.2 दर्ज किया गया।