Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Nov, 2017 04:19 PM
शहर और आसपास के जिलों में आज भी वर्षा होने के बाद प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में चेन्नई के निकट एन्नोर में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है। आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।...
चेन्नई: शहर और आसपास के जिलों में आज भी वर्षा होने के बाद प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में चेन्नई के निकट एन्नोर में सबसे ज्यादा वर्षा हुई है। आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 11 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केन्द्र के निदेशक एस. बालाचन्द्रन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि बंगाल की खाड़ी पर 10 नवंबर से ही निम्र दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो आज मजबूत हुआ। हालांकि अगले एक-दो दिन में उसके उत्तर की ओर बढऩे की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इससे अगले दो दिनों में बारिश कम होगी। पिछले 24 घंटों में तमिलनाडु के उत्तरी तटवर्ती क्षेत्रों में खूब बारिश हुई है।