राजनाथ ने अधिकारियों के साथ की बैठक, रक्षा खरीद में तेजी लाने का दिया निर्देश

Edited By Yaspal,Updated: 06 Jun, 2019 11:51 PM

rajnath meets with officials directives to speed up defense procurement

रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालते ही राजनाथ सिंह ने अपना काम तेजी से शुरू कर दिया है। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को रक्षा मंत्रालय के विभिन्न अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। रक्षा खरीद पर जानकारी लेते हुए रक्षा मंत्री ने बैठक में अधिकारियों...

नेशनल डेस्कः रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालते ही राजनाथ सिंह ने अपना काम तेजी से शुरू कर दिया है। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को रक्षा मंत्रालय के विभिन्न अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। रक्षा खरीद पर जानकारी लेते हुए रक्षा मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

रक्षा मंत्री ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि मंत्रालय अपने काम में तेजी लाए ताकि देश रक्षा उपकरणों का निर्यात करने में भी सक्षम हो सके। इस बैठक में रक्षा सचिव संजय मित्रा, रक्षा अधिग्रहण विभाग के महानिदेशक (डीजी) अपूर्वा आदि मौजूद थे। अपूर्वा चंद्र ने अलग-अलग रक्षा खरीद की स्थिति के बारे में राजनाथ सिंह को जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने अधिकारियों को रक्षा खरीद परिषद को मजबूती देने का निर्देश दिया है।

इस बैठक में अधिकारियों ने राजनाथ सिंह को विदेशी मित्र देशों से होने वाली रक्षा सहयोग गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही उन्हें तीनों सेनाओं के ट्राई सर्विस से जुड़ी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। रक्षा मंत्री को इस बैठक में डिफेंस साइबर एजेंसी, डिफेंस स्पेस एजेंसी और आ‌र्म्ड फोर्स के विशेष बल की जानकारी दी गई, जिसका गठन इसी वर्ष किया गया है।

अधिकीरियों ने रक्षा मंत्री को डिफेंस प्लानिंग कमिटी और उसके कामकाज की भी पूरी जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने सहयोगी देशों के साथ होने वाले द्विपक्षीय और बहुपक्षीय युद्ध अभ्यास और उससे जुड़े नीतिगत पहलुओं पर गहन चर्चा की। राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं की हथियारों की मौजूदा जरूरत, उसका बजट, खरीद की प्रक्रिया और उसमें आने वाले व्यवधान पर अधिकारियों से बात की। याद रहे कि राफेल विमान वर्ष 2001 में चर्चा में आया था पर उसपर आखिरी मुहर पिछली सरकार के कार्यकाल में लगी थी।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन जी. सतीश रेड्डी ने गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। रक्षा मंत्री को रक्षा एवं डीआरडीओ में 'मेक इन इंडिया' पहल और इस दिशा में योगदान के बारे में बताया गया। उन्हें ए-सैट मिसाइल का माडल भी दिया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!