जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर सबक सिखाएंगे: राजनाथ सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Jun, 2017 03:01 PM

rajnath singh comment on loc security

भाजपा शासित मध्य प्रदेश के मंदसाैर में चल रहे किसानाें के उग्र प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का एक बयान सामने अाया है।

जयपुर: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ और सुरक्षा बलों पर आतंकी हमलों की पृष्ठभूमि में आज यहां कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए सीमाओं को अधिक चाक चौबंद बनाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर सबक सिखाएंगे। केंद्र में नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर जयपुर की मुहाना मंडी क्षेत्र में ‘मोदी फेस्ट’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से कुछ आतंकवादियों ने रात के अंधेरे में हमारी सीमा में घुसकर जवानों पर कायरना हमला किया। इसके जवाब में हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उन्हें करारा सबक सिखाया।  

 

‘अब ताकतवर देश बन चुका है भारत’
उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर भारत नहीं बल्कि ताकतवर देश बन चुका है। आने वाले समय में भारत की सीमाआें को ऐसा बनाएंंगे कि दूसरे देश का व्यक्ति भारत सरकार की इजाजत के बिना देश में प्रवेश नहीं कर सके। गृहमंत्री ने कहा कि दुनिया में पहले भारत की गणना पिछड़े देशों में होती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 3 साल में काफी विकास हुआ है और अब भारत की गणना दुनिया में तेजी से विकास की आेर बढ़ते देश के रूप में हो रही है। उन्होंने तत्कालीन केंद्र सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 3 साल में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। मोदी ने प्रधानमंंत्री पद संभालने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में विदेशों में जमा काले धन को वापस लाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। कालेधन को भारत लाने का फैसला साधारण नहीं था। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!