जब रूसी जवानों ने ​गाया 'ऐ वतन, हमको तेरी कसम', दिल छू लेगा य​ह Video

Edited By vasudha,Updated: 30 Nov, 2019 12:06 PM

russian military cadets sing ae watan humko teri kasam

आज पूरा विश्‍व भारत के प्रति एक बड़े आदर और गौरव के साथ देखता है, जिसका एक उदाहरण रूस में देखने को मिला। दरअसल रूस के आर्मी कैडेट्स का ए​क वी​डियो सामने आया है ​जिसमें वह ''ऐ वतन, हमको तेरी कसम'' गाते सुनाई दे रहे हैं...

नेशनल डेस्क: आज पूरा विश्‍व भारत के प्रति एक बड़े आदर और गौरव के साथ देखता है, जिसका एक उदाहरण रूस में देखने को मिला। दरअसल रूस के आर्मी कैडेट्स का ए​क वी​डियो सामने आया है ​जिसमें वह 'ऐ वतन, हमको तेरी कसम' गाते सुनाई दे रहे हैं।

 

खबरों के अनुसार जवानों ने मॉस्को में आयोजित एक कार्यक्रम में यह गाना गाया। 27 सेकेंड के इस वीडियो में भारतीय सेना के अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कबका है इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल 1965 आई फिल्म शहीद के इस देशभक्ति के गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी। इसे प्रेम धवन ने अपने शानदार म्यूजिक से सजाया था। इस गाने में देशप्रेम कूट-कूट कर भरा है। 

 

वहीं इससे पहले अमेरिका के वाशिंगटन में भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास के दौरान का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अमेरिकी सैनिकों का एक बैंड भारत के राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' का धुन बजाता हुआ दिखाई दिया था। इस वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!