Edited By Radhika,Updated: 23 Mar, 2024 11:40 AM
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी के प्रवक्ता संबिक पात्रा ने कांग्रेस से सवाल किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रवक्ता ने सवाल करते हुए कहा कि आप भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
नेशनल डेस्क: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी के प्रवक्ता संबिक पात्रा ने कांग्रेस से सवाल किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। प्रवक्ता ने सवाल करते हुए कहा कि आप भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और एजेंसियों से उम्मीद करते हैं कि आपके खिलाफ कोई जांच न हो, क्योंकि आप एक राजनीतिक पार्टी हैं और चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नासमझी वाली बात है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि जैसे इन पॉलिटिकल पार्टियों में विरोध की स्थिति बन रही है, उसे जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अरविंद केजरीवाल की शराब नीति को जमकर कोसा था। कांग्रेस ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने हजारों करोड़ रुपये रिश्वत के रूप में लिए हैं।
संबित पात्रा ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि आखिर सच क्या है? कांग्रेस ने जो परसों कहा, वह सच था या जो कल चुनाव आयोग के सामने कहा, वह सच था?