SC के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर की हालत गंभीर, मौत की खबर निकली गलत

Edited By ,Updated: 19 Feb, 2017 03:49 PM

sc chief justice altamas kabir in critical condition

भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर की हालत गंभीर है और उनका यहां शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में मौजूद उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अशोक गांगुली ने कहा, ‘‘उनकी हालत गंभीर हैं

कोलकाता: भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश अल्तमस कबीर की हालत गंभीर है और उनका यहां शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में मौजूद उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अशोक गांगुली ने कहा, ‘‘उनकी हालत गंभीर हैं और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।’’ सेवानिवृत न्यायाधीश कबीर के करीबी मित्र न्यायाधीश (सेवानिवृत) गांगुली ने कहा, ‘‘उनका किडनी से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा है।’’

अपोलो अस्पताल की प्रवक्ता अंजलि सिंह ने कहा, ‘‘वह गंभीर हालत में हैं और उनका इलाज चल रहा है।’’ 68 वर्षीय कबीर को 29 सितंबर 2012 में भारत का 39वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह 19 जुलाई 2013 में सेवानिवृत होने से पहले 292 दिनों तक इस पद पर रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!