Edited By Hitesh,Updated: 25 Jun, 2021 12:22 PM
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का दूसरा मामला सामने आया है। भोपाल के साकेत नगर क्षेत्र में 65 साल की एक महिला में कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। उन्हें संक्रमित होने से पहले कोरोना...
नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट का दूसरा मामला सामने आया है। भोपाल के साकेत नगर क्षेत्र में 65 साल की एक महिला में कोरोना वायरस के सबसे खतरनाक डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। उन्हें संक्रमित होने से पहले कोरोना से बचाव के टीके की एक डोज भी लग चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक महिला की हालत ठीक है।
आपको बता दें कि भोपाल में हफ्तेभर पहले भी 65 साल की एक महिला में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है और इन दोनों महिलाओं के घर तकरीबन 1 किलोमीटर की दूरी पर ही हैं। इससे पहले जिस महिला में यह वेरिएंट सामने आया था उसकी भी हालत अब ठीक बताई जा रही है। मध्य प्रदेश में अब तक छह मामले इस वेरिएंट के मिले हैं। इनमें दो की मौत हो चुकी है।
कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट इसके डेल्टा वेरिएंट का ही बदला हुई स्वरूप है। इससे पहले डेल्टा वेरिएंट को कोरोना की दूसरी लहर का जिम्मेदार माना जा रहा था।