Edited By Pardeep,Updated: 09 Dec, 2018 11:43 PM
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को कहा कि ओडिशा के आश्रय गृहों में कथित यौन उत्पीडऩ की घटनाएं शर्मनाक हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे कृत्यों में शामिल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मेनका गांधी ने यहां दमन में...
दमन: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने रविवार को कहा कि ओडिशा के आश्रय गृहों में कथित यौन उत्पीडऩ की घटनाएं शर्मनाक हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे कृत्यों में शामिल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मेनका गांधी ने यहां दमन में संवाददाताओं से कहा कि ओडिशा में बच्चों और महिलाओं के सभी आश्रय गृहों में यौन शोषण हो रहा है जो शर्म की बात है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर मामला एक या कुछ आश्रय गृहों का होता तो यह बात समझ में आती है। लेकिन सब में?... आप आश्रय गृह क्यों चला रहे हैं?" मेनका गांधी ने कहा कि ऐसे आश्रय गृहों के कर्मचारियों को 'आपराधिक' गतिविधियों के लिए सिर्फ बर्खास्त ही नहीं किया जाना चाहिए बल्कि उन्हें जेल में रखा जाना चाहिए।