शिवसेना की साेनिया गांधी काे चुनाैती! कर्नाटक CM काे करें बर्खास्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jul, 2017 04:27 PM

shivsena hit out on karnataka cm siddaramaiah

शिवसेना ने कर्नाटक सरकार की राज्य के लिए अलग झंडे की मांग काे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुनाैती दी है।

मुंबईः शिवसेना ने कर्नाटक सरकार की राज्य के लिए अलग झंडे की मांग काे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुनाैती दी है। शिवसेना ने आज कहा कि यह कदम इतिहास और पार्टी के आदर्शों के विपरीत है। इसलिए सोनिया को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पद से इस्तीफ दिलाना चाहिए और देश के प्रति अपने प्रेम को दिखाना चाहिए। शिवसेना ने केन्द्र से कर्नाटक सरकार को भंग करने अथवा राज्य को मिलने वाली सभी सहायताओं को तत्काल बंद करने की भी मांग की।  शिवसेना ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के कदम को 'तिरस्कार योग्य' और 'असंवैधानिक' करार दिया, जोकि राजद्रोह की श्रेणी में आता है। 

'स्वतंत्रता सेनानियों तथा जवानों का अपमान'
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और उन स्वतंत्रता सेनानियों तथा जवानों का अपमान है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। संपादकीय में कहा गया कि सिद्धारमैया कर्नाटक के लिए खास पहचान चाहते थे, तो उन्हें अभूतपूर्व काम करके राज्य को अलग पहचान दिलानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने एेसा कुछ नहीं किया और इसलिए अब 'अपमानजनक मांगे' कर रहे हैं। कर्नाटक सरकार ने कल कहा था कि यह मुद्दा कि क्या किसी राज्य का अपना झंडा हो सकता है इसके लिए कोई तय नियम नहीं हैं, क्योंकि देश के किसी कानून में इसका कोई जिक्र नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!