Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 12:36 PM
हिंदुस्तान आवाम मोर्चा(हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को उनकी पार्टी के बागी गुट ने बड़ा झटका दिया है। बागी गुट के अध्यक्ष गजेंद्र मांझी सहित कई समर्थकों ने जदयू का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नरेंद्र सिंह को गले लगाकर उनका पार्टी में...
पटनाः हिंदुस्तान आवाम मोर्चा(हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी को उनकी पार्टी के बागी गुट ने बड़ा झटका दिया है। बागी गुट के अध्यक्ष गजेंद्र मांझी सहित कई समर्थकों ने जदयू का दामन थाम लिया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नरेंद्र सिंह को गले लगाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सिंह अपनी मर्जी से पार्टी छोड़कर गए थे और उनके लौट आने पर हमें बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि हम मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। वहीं जीतनराम मांझी ने पार्टी छोड़कर जदयू में शामिल नरेंद्र सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह तो शुरू से ही जदयू पार्टी में थे।
बता दें कि हम पार्टी के बागी गुट ने जीतनराम मांझी को अध्यक्ष पद से हटा कर गजेंद्र मांझी को नया अध्यक्ष चुना है। उनकी अध्यक्षता में बागी गुट के कई समर्थकों ने नीतीश कुमार का हाथ थाम लिया है।