सिक्किम के CM प्रेम सिंह तमांग की मां का निधन : 87 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Edited By Updated: 25 Nov, 2026 11:11 PM

sikkim cm prem singh tamang s mother passes away

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की माता धनमाया तामांग का बुधवार शाम 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सिलीगुड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

गंगटोक/सिलीगुड़ी: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग की माता धनमाया तामांग का बुधवार शाम 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सिलीगुड़ी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और सिलीगुड़ी में ही उनका उपचार जारी था। उनके निधन का समाचार मिलते ही मुख्यमंत्री के परिवार, समर्थकों और राज्य भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

राज्यपाल दुष्यन्त गौतम ने व्यक्त की गहरी संवेदना 
मुख्यमंत्री की पूजनीय माता के निधन पर सिक्किम के राज्यपाल दुष्यन्त गौतम ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि जीवन में माता का स्थान सर्वोपरि होता है और उनका बिछुड़ना किसी भी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग और उनके समस्त शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को यह कठिन दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विभिन्न राजनीतिक दलों व नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 
राज्यपाल के अलावा राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी धनमाया तामांग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!