पू्र्व सीएम ओमन चंडी समेत छह नेताओं पर यौन शोषण का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया मामला

Edited By Updated: 17 Aug, 2021 06:08 PM

six leaders including former cm oommen chandi

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सौर घोटाले की मुख्य आरोपी महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के संबंध में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री के. सी. वेणुगोपाल तथा अन्य नेताओं के

नेशनल डेस्कः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सौर घोटाले की मुख्य आरोपी महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के संबंध में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री के. सी. वेणुगोपाल तथा अन्य नेताओं के विरुद्ध दर्ज मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि चांडी समेत छह लोगों के विरुद्ध मामले पिछले कई वर्षों में दर्ज किये गए और केरल पुलिस की अपराध शाखा ने इसकी जांच की थी। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की सरकार के दौरान हुए करोड़ों रुपये के सौर घोटाले में आरोपी एक महिला की शिकायत के आधार पर यह मामले दर्ज किये गए थे।

शिकायत में कहा गया था कि आरोपियों ने 2012 में महिला का यौन शोषण किया। केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नीत सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की थी। विपक्षी दल कांग्रेस ने इस निर्णय को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि माकपा सरकार को पार्टी के नेताओं के विरुद्ध कुछ नहीं मिला और चुनाव से ठीक पहले उन्होंने यह निर्णय लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!