Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Jan, 2019 11:06 AM
त्रिगाम के रैवन्यू गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं।
रामबन: त्रिगाम के रैवन्यू गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्कयू ऑपरेशन चलाया गया है। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद रफीक पुत्र गुलाम कादिर और सुमरिना पुत्री मुख्तयार अहमद के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार यह लोग अपने घर की तरफ जा रहे थे कि तभी गांव के रास्ते में हिमस्खलन का शिकार हो गये। हादसा दोपहर करीब तीन बजे का है। लापता लोगों में 30 वर्षीय फातिहा बेगम पत्नी सुर्ख अहमद और तेजा बेगम पत्नी मरगूब शामिल हैं। ये सभी रैवन्यू गांव त्रिगाम के रहने वाले हैं। जिस जगह हादसा हुआ है वो रामबन से करीब पचास किलोमीटर दूर है। तहसीलदार और एसएचओ मौके पर पहुंच गये हैं और बचाव दल लापता लोगों को पता लगाने में जुटा है।