BJP विधायक की देवी मां से अजीबोगरीब प्रार्थना, जो कूड़ा फैलाए उसके हाथ पैर तोड़ देना

Edited By Updated: 09 Oct, 2019 03:49 PM

social media rajasthan madan dilavar video viral

सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी से बीजेपी विधायक मदन दिलावर कचरा फैलाने वालों के हाथ-पैर तोडऩे की मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। यह मामला राजस्थान के कोटा का है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी से बीजेपी विधायक मदन दिलावर कचरा फैलाने वालों के हाथ-पैर तोडऩे की मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। यह मामला राजस्थान के कोटा का है।

प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों को सबक सिखाने की प्रार्थना की
देवी के दरबार में जनकल्याण की दुआएं मांगते हुए बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों को सबक सिखाने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि जो लोग प्लास्टिक के गिलासों में चाय पीते हैं, जो गंदगी फैलाते हैं उनका बीमार कर देना। उनके घर में किस न किसी के हाथ तोड़ देना, पैर तोड़ देना। किसी का नुकसान हो जाए ऐसा कर देना। धन उनके घर कभी नहीं आने देना। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!