बिक गया ‘किशोर दा’ का सौ साल पुराना बंगला

Edited By kamal,Updated: 20 May, 2018 02:38 PM

sold out kishore da s 100 year old bungalow

सिनेमा जगत के मशहूर गायक किशोर दा का खंडवा स्थित पुश्तैनी मकान बिक गया है। खंडवा से किशोर दा का गहरा लगाव था। उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा में कहा था कि ‘उनकी मौत के बाद उन्हें खंडवा की माटी में विलीन किया जाए’। जानकारी के मुताबिक बंगला 14 करोड़ रुपए...

खंडवा : सिनेमा जगत के मशहूर गायक किशोर दा का खंडवा स्थित पुश्तैनी मकान बिक गया है। खंडवा से किशोर दा का गहरा लगाव था। उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा में कहा था कि ‘उनकी मौत के बाद उन्हें खंडवा की माटी में विलीन किया जाए’। जानकारी के मुताबिक बंगला 14 करोड़ रुपए में रियल एस्‍टेट व्यापारी अभय जैन ने खरीदा है।

करीब सौ साल पुराने इस बंगाली शैली के मकान को किशोर कुमार के पिता कुंजीलाल गांगुली ने बनवाया था, जो शहर के प्रतिष्ठित वकील थे। उनकी पत्नी का नाम गौरी देवी था और दोनों के नाम पर ही इसका नाम गौरी-कुंज गांगुली हाउस रखा गया था।

भारतीय फिल्म जगत के तीन सितारों अशोक कुमार, किशोर कुमार और अनूप कुमार का बचपन इसी घर में बीता। खास बात यह भी है कि स्वामी विवेकानंद भी शिकागो जाने के पहले जब खंडवा आए थे तो इसी गांगुली हाउस में रुके थे। यह शहर की ऐतिहासिक धरोहर तो है ही, किशोर कुमार के कारण यह दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के लिए तीर्थ भी बन गई।

किशोर दा के प्रशंसक और स्टेज कलाकार प्रदीप जैन ने कहा कि किशोर दा के इस बंगले से कलाकारों की यादें जुड़ी हुई हैं। उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि पर लोग यहां आकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं ये बंगला कलाकारों के लिए किसी मंदिर से कम नहीं है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!