श्रीलंका संकट पर सोनिया गांधी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?

Edited By Yaspal,Updated: 10 Jul, 2022 06:48 PM

sonia gandhi expressed concern over sri lanka crisis know what she said

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने श्रीलंका में बदलती राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि पार्टी वहां की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए है

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने श्रीलंका में बदलती राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि पार्टी वहां की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। सोनिया गांधी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि श्रीलंका में आर्थिक चुनौतियों, बढ़ती कीमतों और भोजन, ईंधन तथा आवश्यक वस्तुओं की कमी ने लोगों के लिए भारी कठिनाईयां और विपत्ति पैदा कर दी है।

पार्टी गंभीर संकट की इस घड़ी में श्रीलंका और वहां के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करती है। उम्मीद है कि श्रीलंका इन विपरीत परिस्थितियों से उबरने में सक्षम साबित होगा। उन्होंने कहा, 'हम आशा करते हैं कि भारत, श्रीलंका के लोगों और वहां की सरकार को इन कठिन परिस्थितियों से निपटने में सहायता करना जारी रखेगा। कांग्रेस पार्टी अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी श्रीलंका को हर संभव सहायता और समर्थन देने का आग्रह करती है।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!