निर्भया कांड पर संसद में रोईं, मंदसौर की घटना पर चुप क्यों हैं जया बच्चन: अमर सिंह

Edited By Anil dev,Updated: 03 Jul, 2018 02:04 PM

sp amar singh jaya bachchan nirbhaya kand

समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मध्यप्रदेश के मंदसौर में मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और अन्य सेलेब्रिटी के चुप्पी साधे रहने पर निशाना साधा है।  सिंह ने...

 नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मध्यप्रदेश के मंदसौर में मासूम बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और अन्य सेलेब्रिटी के चुप्पी साधे रहने पर निशाना साधा है।  सिंह ने अपने ट्वीटर  हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में सांसद ने कहा है कि दिल्ली के निर्भया बलात्कार की घटना ने रेप पीड़िताओं के प्रति देश के लोगों में जागरुकता और सहानुभूति पैदा की थी। इस घटना के बाद तमाम सेलिब्रेटी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आवाज मुखर की और अपना रोष जताने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि बच्चन तो संसद में इस घटना को बयां करते हुए रो पड़ी थी। 
PunjabKesari
सिंह ने कहा कि निर्भया कांड पर संसद में आंसू बहाने वाली बच्चन समेत पूरा सेलेब्रिटी समुदाय मंदसौर की सामूहिक बलात्कार की घटना पर चुप है और इसके खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे हैं और मृत्युदंड की मांग नहीं कर रहे हैं।  बच्चन परिवार के किसी समय खासमखास रहे श्री सिंह ने कहा निर्भया घटना के समय बड़ी संख्या में सेलेब्रिटी.सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयं सेवी संगठन सड़कों पर मोमबत्तियां लेकर उतरे थे। दिल दहला देने वाली इस घटना के बाद बलात्कार से जुड़े कानून में आमूल.चूल बदलाव हुए। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन ऐसे हुए कि यदि किसी के साथ 20 या 30 साल पहले भी अगर कुछ हुआ है तो उसे भी बलात्कार की संग्या दे दी गई। फिल्म अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ किसी ने बलात्कार का मुकदमा कर दिया कि 25 साल पहले उसका रेप किया। भारत में मी टू कैंपेन चला।
PunjabKesari
सपा सांसद ने कहा कि निर्भया आंदोलन का इतना असर पड़ा कि आपसी सहमति से दो साल तक साथ रहने वाली महिलाएं भी अब ब्लैकमेल पर उतारु हैं। उन्होंने कहा  जया बच्चन तो निर्भया के गम में संसद में रोने लगीं थीं। अब मंदसौर में लोमहर्षक घटना हुई है किंतु सेलेब्रिटी सामने नहीं आ रहे हैं। जय बच्चन जी अब आप नहीं रो रही हैं। यह तो आपके मायके की घटना है जहां आप पली बढ़ी हैं। क्या आपके आंसू सूख गए हैं।  उन्होंने कहा  आप मंदसौर की बच्ची के लिए चीखिए चिल्लाईये अपने पति और अपनी बहू से भी कुछ कहलवाइये वे भी अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटी हैं । ऐसे पक्षपाती होकर रोना अच्छा नहीं है। इस दुर्दान्त बलात्कार के लिए भी आंसू बहाइए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!