ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों के परिजनों से स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का खास अनुरोध

Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Oct, 2020 11:51 AM

special request of health minister to families of students studying online

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ''संडे संवाद'' के जरिये सोशल मीडिया पर  ऑनलाइन क्लास पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से कहा कि मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर ऑनलाइन क्लास के समय कमरे में पूरी रोशनी का ध्यान रखा जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य...

नेशनल डेस्कः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने 'संडे संवाद' के जरिये सोशल मीडिया पर  ऑनलाइन क्लास पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से कहा कि मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर पर ऑनलाइन क्लास के समय कमरे में पूरी रोशनी का ध्यान रखा जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कमरे में कोशनी उचित होगी तो आंखों पर दबाव कम पड़ता है। साथ ही उन्होंने ऑनलाइन क्लास लगाने के टाइम का भी जिक्र किया।

 

डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि  नर्सरी के बच्चों के लिए एक दिन में ऑनलाइन क्लास का अधिकतम समय 30 मिनट तय किया गया है। वहीं फर्स्ट क्लास से आठवीं तक के बच्चों के लिए अधिकतम 45 मिनट के दो सत्रों का संचालन किया जा सकता है। नौंवीं से 12वीं के छात्रों के लिए अधिकतम 45 मिनट के चार सत्र चलाने की अनुमति है। बता दें कि  कोरोना संकट के बीच देश में स्कूल-कॉलेज सब बंद हैं। बच्चों की ऑनलाइन क्लासेस लगाई जा रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!