'जिनके अपने घर शीशे के होते हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 01:48 PM

statement of sushil modi

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनके अपने घर शीशे के होते हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनके अपने घर शीशे के होते हैं वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। उनका कहना है कि जो लोग खुद भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं वह हम पर आरोप लगा रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि 2003-04 में सृजन को 30 साल के लिए बिल्डिंग ठेके पर दी गई और 2003 में ही सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के बैंक शाखा में राशि जमा करने का भी निर्देश दिया गया। यह सब राजद के कार्यकाल में हुआ। 

सुशील मोदी ने विधानसभा मानसून सत्र में राजद द्वारा किए व्यवहार पर भी करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि पूरा सत्र सृजन घोटाले पर विपक्ष के हंगामे की बलि चढ़ गया। सत्र में लगातार राजद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हम पर हमला बोलता रहा है। मुख्यमंत्री का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई को जांच के आदेेश सीएम द्वारा खुद दिए गए हैं। उन्होंने कहा राज्य में बाढ़ की आपदा का सामना जनता और अधिकारी मिलकर कर रहें हैं। 

सुशील मोदी ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि इस आपत्तिजनक स्थिति में भी लालू प्रसाद यादव रैली को महत्व दे रहें है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपना पक्ष रखने का अधिकार है लेकिन सही समय देखते हुए। बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू यादव ने सुशील मोदी की रैली को टालने की अपील खारिज कर दी है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!