आज भूख हड़ताल पर रहेंगे स्टेशन मास्टर

Edited By Pardeep,Updated: 11 Aug, 2018 05:45 AM

station on hunger strike today

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर संगठन ने देशभर में शुक्रवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन वह इस दौरान अपनी ड्यूटी पर तैनान रहेंगे। जिससे किसी प्रकार के कामकाज प्रभावित नहीं...

नई दिल्लीः ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर संगठन ने देशभर में शनिवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन वह इस दौरान अपनी ड्यूटी पर तैनान रहेंगे। जिससे किसी प्रकार के कामकाज प्रभावित नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि स्टेशन मास्टर लंबे समय से अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टरों का ग्रेच्यूटी फंड 4200 के करीब पहुंचने पर उन्हें तीसरी पदोन्नति दी जाए। स्टेशन मास्टरों के काम करने के घंटों को निर्धारित किया जाना चाहिए। स्टेशन मास्टरों को सरंक्षा और तनाव भत्ता दिया जाना चाहिए।

स्टेशन मास्टरों की 15 फीसद पदों को ग्रुप बी में पदोन्नत किया जाए। ऐसे रेलवे स्टेशन जिनपर गाड़ियों की आवाजाही अधिक है, वहां पर दो असिस्टेंट स्टेशन मास्टर तैनात किए जाएं। स्टेशन मास्टर के लिए विश्राम गृह बनाए जाने चाहिए, जिससे ड्यूटी के बाद वह कुछ देर के लिए आराम कर सके। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन को पंजीकृत किया जाना चाहिए। नाइट ड्यूटी अलाउंस को दोबारा रिवाइज किया जाए। नई पेंशन स्कीम को तुरंत रद किया 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!