Viral Video: क्या आप भी हैं स्ट्रीट फूड के दीवाने तो देखिए गजब का पसीना परांठा, जिसे देखकर आपके उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 21 Aug, 2025 07:50 PM

street food hygiene viral sweaty paratha video india

भारत में स्ट्रीट फूड की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। एक बड़ी आबादी इसे न केवल पसंद करती है, बल्कि इसके स्वाद की दीवानी भी है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग केवल रेस्टोरेंट का साफ-सुथरा और हाइजीनिक खाना ही पसंद करते हैं।

नेशनल डेस्क: भारत में स्ट्रीट फूड की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। एक बड़ी आबादी इसे न केवल पसंद करती है, बल्कि इसके स्वाद की दीवानी भी है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग केवल रेस्टोरेंट का साफ-सुथरा और हाइजीनिक खाना ही पसंद करते हैं। इसी को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ जाती है कि स्ट्रीट फूड बेहतर है या रेस्टोरेंट का खाना। हालांकि, स्वाद चाहे कहीं का भी अच्छा क्यों न हो, स्ट्रीट फूड अकसर स्वच्छता के मामले में सवालों के घेरे में रहता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर स्ट्रीट फूड की साफ-सफाई पर बहस छेड़ दी है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक वायरल वीडियो में एक शख्स को बड़े आकार का पराठा बनाते हुए देखा जा सकता है। ये पराठा आम पराठों से बेहद अलग और आकार में बहुत बड़ा है। इतना बड़ा कि उसके आगे दो रुमाल भी छोटे लगें।

लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है जब देखा जाता है कि पराठा बनाने वाला व्यक्ति उसे अपने नंगे हाथों से फैला रहा है। गर्मी की वजह से उसके हाथ पसीने से भरे हुए हैं, और वही पसीना सीधे पराठे में लग रहा है। ऐसे में न केवल पसीना, बल्कि उसके हाथ के कीटाणु और बाल भी खाने में जाने की आशंका है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

यहां देखें विडियो


यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ByRakeshSimha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है –
"पसीना पराठा: ये उन कई कारणों में से एक है कि आपको घर पर ही खाना क्यों खाना चाहिए।" एक यूजर ने लिखा: "भाई लेकिन वो बैक्टीरिया तो तेल में फ्राई होकर मर गए होंगे न!" दूसरे ने तंज कसते हुए लिखा: "उसको पसीना नहीं, हाथ का तेल बोलते हैं।" किसी ने लिखा: "मैं इसे बीमारी पराठा कहूंगा।"

एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा: "शर्ट उतार कर बनाएगा तो स्वाद और बढ़ जाएगा!" ऐसे वीडियो न सिर्फ स्ट्रीट फूड की हाइजीन पर सवाल उठाते हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की फूड इमेज को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। जरूरत इस बात की है कि स्ट्रीट फूड विक्रेता साफ-सफाई को प्राथमिकता दें ताकि स्वाद के साथ-साथ सेहत भी बनी रहे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!