ठाणे: एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या; उसके छह साथियों पर मामला दर्ज

Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Mar, 2024 05:19 PM

student beaten  student beaten death college classmates

नवी मुंबई के तुर्भे में 17 वर्षीय एक छात्र को उसके कॉलेज के छह साथियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे:  नवी मुंबई के तुर्भे में 17 वर्षीय एक छात्र को उसके कॉलेज के छह साथियों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर एक बजे कॉलेज के बाहर हुई जिसमें जान गंवाने वाले छात्र का एक दोस्त भी घायल हो गया है। वरिष्ठ निरीक्षक अजय शिंदे ने कहा, ‘‘आरोपियों ने छात्र को लात-घूसे मारे जिससे उसकी जान चली गयी गयी। उन्होंने उसके दोस्त को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस अपराध के कारणों का पता लगाया जा रहा है। '' 

उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर एपीएमसी थाने में इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या), 326 (खतरनाक हथियारों या साधनों से गंभीर चोट पहुंचाना), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 147 (दंगा करना) और अन्य प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!