अचानक बढ़ी गर्मी से उत्तर भारत में लू का अलर्ट जारी, अभी और बढ़ेगा तापमान

Edited By Seema Sharma,Updated: 01 Apr, 2019 12:48 PM

suddenly increased heat

मार्च की आखिरी हफ्ते में ही मौसम में काफी बदलाव आ गया था। होली के बाद से ही तापमान अचानक से बढ़ गया। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्ली: मार्च की आखिरी हफ्ते में ही मौसम में काफी बदलाव आ गया था। होली के बाद से ही तापमान अचानक से बढ़ गया। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत पंजाब के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में रविवार का दिन काफी गर्म रहा और यहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक रहा।
PunjabKesari
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस वक्त के तापमान से तीन डिग्री अधिक रहा। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह 8.30 बजे तक 0.3 मिमी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को दिन के समय मजबूत सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शनिवार को दिल्ली के मध्य और दक्षिण हिस्सों में बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
PunjabKesari
उत्तर भारत में लू का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के कई इलाकों समेत दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई क्षेत्रों में 2, 3 और 4 अप्रैल को लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, विदर्भ (महाराष्ट्र) सौराष्ट्र (गुजरात), के क्षेत्रों में एक और दो अप्रैल को भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!