कोरोना मरीजों का हाल सुनाते-सुनाते रो पड़े अस्पताल के CEO, बोले- ऑक्सीजन हो रहे हैं खत्म(Video)

Edited By Updated: 22 Apr, 2021 04:23 PM

sunil saggar ceo oxygen stock shanti mukand hospital

देश के कोविड-19 की मौजूदा लहर भारी तबाही मचा रही है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के अस्पताल ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि ऑक्सीजन ना मिलने के चलते कई लोग दम तोड़ चुके हैं। इसी संकट के बीच दिल्ली के शांति...

नेशनल डेस्क:  देश के कोविड-19 की मौजूदा लहर भारी तबाही मचा रही है।  कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली के अस्पताल ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि ऑक्सीजन ना मिलने के चलते कई लोग दम तोड़ चुके हैं। इसी संकट के बीच  दिल्ली के शांति मुकुंद अस्पताल के सीईओ सुनील सागर का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कोरोना मरीजों के हालात बताते बताते रो पड़े।

 

सुनील सागर ने बताया कि  उनके अस्पताल में बेहद विकट स्थिति है, बहुत कम ऑक्सीजन बचे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों से मरीजों को छुट्टी देने का अनुरोध किया है, यह ऑक्सीजन 2 घंटे या कुछ और समय में खत्म हो जाएगी। अस्पताल की स्थिति पर बात करते करते सीईओ भावुक हो गए और रो पड़े। अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ओडिशा से ऑक्सीजन लाने के प्रयास किया जा रहा है।

 


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है।केंद्र द्वारा निर्धारित कोटा के मुताबिक, दूसरे राज्यों से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है लेकिन कुछ राज्य राष्ट्रीय राजधानी आ रहे ट्रकों को रोक रहे हैं। उन्होंन कहा कि यह बड़ी आपदा है और हमें एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है। अगर हम सब एक साथ ‘भारतीय' बनकर लड़ेंगे, तो हम कोरोना को हरा देंगे।'' उन्होंने राज्य सरकारों से एक-दूसरे की मदद करने की अपील की और दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में आने पर अतिरिक्त ऑक्सीजन, दवाओं और डॉक्टरों को उनके लिए भेजने का वादा किया।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!