कांग्रेस छोड़ TMC में शामिल हुईं सुष्मिता देव, राहुल और प्रियंका गांधी की रही हैं करीबी

Edited By Updated: 16 Aug, 2021 02:56 PM

sushmita dev left congress and joined tmc

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और लोकसभा की पूर्व सदस्य सुष्मिता देव ने सोमवार को कांग्रेस को अलविदा कहते हुए ममता बनर्जी का दामन थाम लिया। सुष्मिता देव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हुईं। बता दें कि कांग्रेस छोड़ने की लंबे समय से लग रही...

नेशनल डेस्क: महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और लोकसभा की पूर्व सदस्य सुष्मिता देव ने सोमवार को कांग्रेस को अलविदा कहते हुए ममता बनर्जी का दामन थाम लिया। सुष्मिता देव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हुईं। बता दें कि कांग्रेस छोड़ने की लंबे समय से लग रही अटकलों को विराम देते हुए सोमवार को सुष्मिता ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 16 अगस्त को उन्होंने ट्विटर पर अपने इस पद के आगे भी 'पूर्व' जोड़ दिया था। सूत्रों के अनुसार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है लेकिन त्यागपत्र देने का कोई कारण पत्र में नहीं बताया है।

PunjabKesari

सोनिया गांधी को भेजें अपने त्याग पत्र में सुष्मिता ने कहा कि उन्होंने कई दशकों तक कांग्रेस की सेवा की है और इस दौरान उन्हें सोनिया का जो मार्गदर्शन मिला उसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं। कांग्रेस के अन्य जिन नेताओं ने इस दौरान उनका सहयोग किया है वह उनके प्रति भी अपना आभार व्यक्त करती हैं। कुछ समय से सुष्मिता देव के इस्तीफा देने की खबरें कांग्रेस से बार-बार आ रही थीं लेकिन हर बार वह इन खबरों को गलत बताती और कई बार पार्टी भी उनके इस्तीफे की खबरों का खंडन करती रही है।

PunjabKesari

इस बार उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर खुद के नाम के साथ ‘कांग्रेस की पूर्व सदस्य' लिखकर सुबह ही स्पष्ट संकेत दे दिया था कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। दिग्गज नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष मोहन देव की पुत्री सुष्मिता देव सिलचर संसदीय सीट से 16वीं लोकसभा की सदस्य रही। संसद में एक तेजतररर कांग्रेसी युवा नेता के रूप में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई थी और कांग्रेस के हर एजेंडे पर वह मुखर हो कर सदन में पार्टी के लिए अपनी बात रखती।

PunjabKesari

महिला कांग्रेस की कमान संभालते ही उन्होंने भाजपा पर हमला जारी रखा और खासकर महंगाई और महिलाओं के मुद्दों पर महिला कांग्रेस को जबरदस्त स्वर दिया लेकिन काफी समय से उनके कांग्रेस छोड़ने की चर्चा होती रही है।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!