राहुल गांधी की चुनौती स्वीकार नहीं कर रहे PM मोदी, कांग्रेस बोली- वोट चोरी का बचाव नहीं कर सकते

Edited By Updated: 06 Nov, 2026 02:39 PM

pm modi is not accepting rahul gandhi challenge congress

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह‘वोट और हक की चोरी'का बचाव नहीं कर सकते इसलिए चुनौती स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह‘वोट और हक की चोरी'का बचाव नहीं कर सकते इसलिए चुनौती स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, 'श्री मोदी बहस की चुनौती इसलिए स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह अपनी वोट और हक की चोरी का बचाव नहीं कर सकते।

क्या मोदी या अमित शाह में इसका बचाव करने का साहस है।' उन्होंने आरोप लगाया कि त्रुटिपूर्ण और धांधलीपूर्ण एसआईआर की आड़ में 13 करोड़ लोगों को भारत के कल्याणकारी तंत्र से बाहर कर दिया गया है। श्री वेणुगोपाल ने कहा कि यह सब उस समय हो रहा है, जब अडानी-अंबानी रोजाना अरबों डॉलर कमा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!