हिमाचल में सीएम पर सस्पेंस बरकरार...गुजरात में आज BJP विधायक दल की बैठक, मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें

Edited By Pardeep,Updated: 10 Dec, 2022 05:31 AM

suspense continues on cm in himachal

गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। गुजरात में स्थिति साफ है जहां बीजेपी अपने सातवें कार्यकाल की तैयारियों में जुटी हुई है

नेशनल डेस्कः गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। गुजरात में स्थिति साफ है जहां बीजेपी अपने सातवें कार्यकाल की तैयारियों में जुटी हुई है। भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में सीएम पद को लेकर मंथन जारी है। 
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में पढ़ें देश की बड़ी खबरें-
PunjabKesari
आज से नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में शुरू होगा आरक्षण 
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने की इच्छा रखने वाले यात्रियों का इंतजाम खत्म हो गया है। यात्री इस ट्रेन में 10 दिसंबर से आरक्षण करा सकते हैं। आरक्षण केंद्र में इसे फीड कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रेन का नंबर और समय सारिणी भी घोषित कर दी गई है। यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के बीच की दूरी 5 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। 

महाराष्ट्र में 'लव जिहाद' के खिलाफ बनेगा कानून? जानें डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक लव जिहाद कानून पर कोई फैसला नहीं किया है लेकिन वे अन्य राज्यों के कानूनों का अध्ययन करेंगे। वह श्रद्धा वॉकर के पिता से मिलने के बाद मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे, जिन्हें उनके लिव-इन पाटर्नर आफताब पूनावाला ने मार डाला था। इस बीच, महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग के सूत्रों ने पुष्टि की है कि वह‘लव जिहाद'के खिलाफ एक कानून लाने की योजना बना रही है और इस मामले की प्रशासनिक प्रक्रिया अभी शुरू होनी बाकी है। 

कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली MCD चुनाव जीतने वाले दो पार्षद AAP में शामिल
दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत कर इतिहास बदलने वाली आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया। कांग्रेस के 2 नव निर्वाचित निगम पार्षद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए है। कांग्रेस के मुस्तफाबाद से चुनाव लड़ चुके दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी भी आप में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा, बृजपुरी वार्ड से नाजिया खातून भी आप में शामिल हुई हैं। 

गुजरात में मिली करारी हार के बाद आप का नहीं टूटा हौंसला, कहा- हम कर्नाटक विधानसभा चुनाव में  बेहतर प्रदर्शन करेंगे
आम आदमी पार्टी (आप) कर्नाटक में ‘अच्छे' उम्मीदवारों की तलाश कर रही है जो राज्य में कुछ महीने बाद होने वाले चुनाव में जीत दर्ज कर सकें। पार्टी इसके साथ ही यहां की 60 सीटों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। आप के एक वरिष्ठ नेता ने यह बात कही। कर्नाटक में पार्टी के नेता ने कहा कि ‘आप' ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लड़कर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) पर कब्जा किया और गुजरात विधानसभा चुनाव में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।  

हिमाचल में कांग्रेस सरकार:  प्रतिभा सिंह और राजेंद्र राणा CM की दौड़ में सबसे आगे 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विजयी होने के साथ ही पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बतायी जा रही हैं। इसके अलावा हिमाचल के हमीरपुर की सुजानपुर सीट से कांग्रेस के राजेंद्र राणा, पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और मौजूदा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी इस दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी 20,000 पेड़ काटने की अनुमति 
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन (NHSRCL) को मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए मुंबई, पालघर और ठाणे में मैंग्रोव के लगभग 20 हजार पेड़ काटने की अनुमति दे दी। चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस अभय आहूजा की खंडपीठ ने मैंग्रोव के पेड़ों को काटने की मांग वाली NHSRCL की याचिका स्वीकार कर ली। 

पंजाब के CM भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। संसद भवन में शाह से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और इसलिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गृह मंत्री से मुलाकात की है।

तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव ने पार्टी मुख्यालय में BRS का झंडा फहराया
राष्ट्रीय राजनीति में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का औपचारिक आगाज करते हुए पार्टी प्रमुख और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का ध्वज फहराया। निर्वाचन आयोग ने टीआरएस के नए नाम बीआरएस को मंजूरी दे दी है। राव ने यहां पार्टी मुख्यालय पर बीआरएस का ध्वज फहराया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!