स्वामी सिद्धेश्वर ने पद्मश्री लेने से किया इन्कार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jan, 2018 05:26 PM

swami siddheshwar refuses to take padma shri

ज्ञानयोगाश्रम विजयपुर के संत सिद्धेश्वर स्वामी ने केन्द्र सरकार की ओर से प्रदान किया जाने वाला‘पद्मश्री’पुरस्कार लेने से इन्कार कर दिया है। स्वामी सिद्धेश्वर ने राज्य सभा सदस्य बासवराज पाटिल सेदाम को शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा कि वह संन्यासी एवं...

नेशनल डेस्क: ज्ञानयोगाश्रम विजयपुर के संत सिद्धेश्वर स्वामी ने केन्द्र सरकार की ओर से प्रदान किया जाने वाला‘पद्मश्री’पुरस्कार लेने से इन्कार कर दिया है। स्वामी सिद्धेश्वर ने राज्य सभा सदस्य बासवराज पाटिल सेदाम को शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा कि वह संन्यासी एवं आध्यात्मिक व्यक्ति हैं और उन्हें किसी पुरस्कार की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में महान कार्य करने वाले लोगों को दिया जाना चाहिए। वह पूरे सम्मान के साथ यह पुरस्कार लौटा रहे हैं। इसे अन्यथा न लें। स्वामी ने कहा कि आध्यात्मिक व्यक्ति होने के नाते मेरी किसी सम्मान या पुरस्कार में रुचि नहीं है। मैंने पूर्व में भी कोई पुरस्कार स्वीकार नहीं किया है। कर्नाटक विश्वविद्यालय ने कुछ वर्ष पूर्व मुझे मानद उपाधि प्रदान की थी। उसे मैंने सम्मान के साथ लौटा दिया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने पद्मश्री पुरस्कार लेने से इन्कार करने की अपनी इच्छा से केन्द्र सरकार को अवगत करा दिया है, स्वामी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को एक पत्र आज भेज रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!