लद्दाख विवाद: 16 घंटे चली भारत चीन के बीच वार्ता, जल्द से जल्द तनाव कम करने पर जोर

Edited By vasudha,Updated: 21 Feb, 2021 09:32 AM

tenth round of corps commander level talks india and china

पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों एवं हथियारों को हटाने का काम पूरा करने के बाद भारत और चीन के बीच 10वें दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता 16 घंटे चली, जो रात करीब  2 बजे मोल्दो में खत्म हुई। सैनिक सूत्रों के अनुसार भारत और चीन...

नेशनल डेस्क:  पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों एवं हथियारों को हटाने का काम पूरा करने के बाद भारत और चीन के बीच 10वें दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता 16 घंटे चली, जो रात करीब  2 बजे मोल्दो में खत्म हुई। सैनिक सूत्रों के अनुसार भारत और चीन ने हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और डेपसांग समेत फ्रिक्शन पॉइंट से डिसइंगेजमेंट से तनाव घटाने पर बातचीत हुई। 

PunjabKesari

जनरल पीजीके मेनन ने किया वार्ता का  नेतृत्व
दसवें दौर की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन ने किया जो लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर हैं। वहीं, चीनी पक्ष का नेतृत्व मेजर जनरल लिउ लिन ने किया जो जो चीनी सेना के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर हैं। इससे पहले हुई नौवें दौर की सैन्य वार्ता में भारत ने विशेषकर पैंगोंग झील के उत्तरी क्षेत्र में फिंगर 4 से फिंगर 8 तक के क्षेत्रों से चीनी सैनिकों की वापसी पर जोर दिया था। वहीं, चीन ने पैंगोंग झील के दक्षिणी छोर पर सामरिक महत्व की चोटियों से भारतीय सैनिकों की वापसी पर जोर दिया था। 

PunjabKesari

पैंगोंग झील से सैनिकों की वापसी 
दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध को नौ महीने हो गए हैं। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी छोर क्षेत्रों से अपने-अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है तथा अस्त्र-शस्त्रों, अन्य सैन्य उपकरणों, बंकरों एवं अन्य निर्माण को भी हटा लिया है। सूत्रों ने कहा था कि 10वें दौर की वार्ता में चर्चा का मुख्य बिंदु अन्य इलाकों से भी वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को संसद में एक बयान में कहा था कि भारत और चीन के बीच पैंगोंग झील क्षेत्र से सैनिकों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का समझौता हो गया है। उन्होंने कहा था कि समझौते के अनुरूप चीन अपनी सेना की टुकड़ियों को हटाकर पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे में फिंगर आठ क्षेत्र की पूर्व दिशा की ओर ले जाएगा। भारत अपनी सैन्य टुकड़ियों को फिंगर तीन के पास अपने स्थायी शिविर धन सिंह थापा पोस्ट पर रखेगा। 

PunjabKesari

 पिछले साल से विवाद जारी 
याद हो कि दोनों देशों के बीच पिछले साल पांच मई को पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक संघर्ष के बाद सैन्य गतिरोध शुरू हुआ था और फिर हर रोज बदलते घटनाक्रम में दोनों पक्षों ने भारी संख्या में सैनिकों तथा घातक अस्त्र-शस्त्रों की तैनाती कर दी थी। गतिरोध के लगभग पांच महीने बाद भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई करते हुए पैंगोंग झील के दक्षिणी छोर क्षेत्र में मुखपारी, रेचिल ला और मगर हिल क्षेत्रों में सामरिक महत्व की कई पर्वत चोटियों पर तैनाती कर दी थी। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!