थरूर नागपुर से करेंगे अपने प्रचार अभियान की शुरुआत

Edited By Pardeep,Updated: 01 Oct, 2022 01:32 AM

tharoor will start his campaign from nagpur

कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर शनिवार को यहां दीक्षाभूमि स्मारक जांएगे और पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत

नागपुरः कांग्रेस नेता एवं सांसद शशि थरूर शनिवार को यहां दीक्षाभूमि स्मारक जांएगे और पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेता आशीष देशमुख ने बताया कि थरूर दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि देंगे, जहां डॉ. बी आर आंबेडकर और उनके साथियों ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर के यहां दौरे का आयोजन देशमुख ने किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। 

देशमुख ने मीडिया को बताया कि थरूर रविवार को वर्धा स्थित महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम और पनवार में विनोबा भावे के आश्रम जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘थरूर एक लोकप्रिय कांग्रेस सांसद हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए उल्लेखनीय काम किया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पार्टी में विकेंद्रीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।'' देशमुख ने दावा किया कि 12 राज्यों में कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने थरूर का खुलकर समर्थन किया है और उन्हें पूरे भारत के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!