राष्ट्रपति ने होली की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- प्रेम और भाईचारे को बढ़ाता है त्यौहार

Edited By Rahul Singh,Updated: 24 Mar, 2024 07:21 PM

the president greeted the countrymen on the eve of holi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की पूर्वसंध्या पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।

नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की पूर्वसंध्या पर रविवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने एक संदेश में कहा कि यह त्योहार ‘‘हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है''। मुर्मू ने कहा, ‘‘होली एक जीवंत और आनंद का त्योहार है, जो हमारे जीवन में आशा और उत्साह भरता है।'' राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘होली के विभिन्न रंग हमारे देश की विविधता का प्रतीक हैं।
PunjabKesariयह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावनाओं को बढ़ावा देता है। यह त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘रंगों का यह त्योहार हर किसी के जीवन में खुशियां लाए और हम सभी को नए उत्साह के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे।'' राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘होली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देती हूं।''

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!