Election अधिकारी का बड़ा बयान- Election Results के बाद बंगाल में नहीं होगा जीत का जश्न

Edited By Updated: 04 May, 2026 10:15 AM

there will be no victory celebration in bengal after the election results

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद कहीं भी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने के लिए विजय रैलियों की अनुमति नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद कहीं भी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने के लिए विजय रैलियों की अनुमति नहीं होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने यह भी बताया कि निर्वाचन आयोग उन शिकायतों की जांच कर रहा है जिनमें कहा गया है कि विभिन्न दलों के एजेंट मतगणना केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए।

विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, ''चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद आज राज्य में कहीं भी उम्मीदवारों की जीत का जश्न मनाने के लिए विजय रैलियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।'' उन्होंने कहा, ''हम पार्टी एजेंट के अपने केंद्रों तक नहीं पहुंच पाने के मामले की जांच कर रहे हैं। इसका जल्द समाधान हो जाएगा।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!