भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत, युद्धपोतों पर तैनात होगा अमेरिका का यह खतरनाक हथियार

Edited By Yaspal,Updated: 06 Jan, 2021 06:30 PM

this dangerous weapon of america will be deployed on warships

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तनाव के बीच अमेरिका ने भारत की मदद की है। अमेरिका ने अपनी नौसेना के हथियारों में से तीन 127 मीडियम कैलिबर बंदूकें भारत को देने का फैसला किया है। अमेरिका की तरफ से ये बंदूकें 3800 करोड़ रुपए की डील के तहत मिलने वाली हैं।...

नेशनल डेस्कः पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तनाव के बीच अमेरिका ने भारत की मदद की है। अमेरिका ने अपनी नौसेना के हथियारों में से तीन 127 मीडियम कैलिबर बंदूकें भारत को देने का फैसला किया है। अमेरिका की तरफ से ये बंदूकें 3800 करोड़ रुपए की डील के तहत मिलने वाली हैं। खास बात यह है कि भारत लगातार अमेरिका के साथ अपने सैन्य संबंध मजबूत कर रहा है। हाल ही में भारत ने अमेरिका से दो ड्रोन भी लीज पर लिए हैं।

इन बंदूकों को समुद्र में तैनात युद्धपोतों पर भेजा जाना है। भारत ने अमेरिकी सरकार के नाम एक लैटर ऑफ रिक्वेस्ट जारी किया था। इस पत्र के जरिए भारत ने 11 127 एमएम मीडियम कैलिबर बंदूकों की मांग की थी। इन बंदूकों को भारतीय नौसेना के बड़े युद्धपोतों पर भेजा जाना है। समाचार एजेंसी को सूत्रों ने बताया कि अमेरिका अपने हथियारों में से तीन बंदूकें भारतीय नौसेना को देगी, ताकि भारतीय युद्धपोतों तक जल्द से जल्द हथियार भेजे जा सकें।

अमेरिका ने फिलहाल नई बंदूकों का उत्पादन शुरू नहीं किया है। नई बंदूकों को बनाने का काम शुरू होने के बाद जैसे ही वे डिलीवरी के लिए तैयार होंगी, अमेरिकी नौसेना के हिस्से की बंदूकों को वापस बुला लिया जाएगा। मीडियम कैलिबर बंदूकें भारतीय सेना में नई होंगी।

खास बात है कि भारतीय नौसेना ने अमेरिका से अच्छे संबंध स्थापित कर लिए हैं। वहीं, भारत ने भी बीते कुछ समय में अमेरिका से बड़ी मात्रा में हथियारों का अधिग्रहण किया है। निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हवाई जहाजों की जगह P-8I जहाज ने ले ली है। वहीं, अमेरिका से मिल रहे MH-60 रोमियोज हैलीकॉप्टर्स, सीकिंग चॉपर्स की जगह लेंगे।

भारतीय नौसेना अपने युद्धपोतों को आधुनिक और ताकतवर बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। कुछ दिनों पहले ही सरकार ने सेना को 10 जहाजी ड्रोन खरीदने का फैसला किया था। नौसेना ने यह कदम चीन के साथ जारी तनाव को देखते हुए उठाया था। वहीं, इन ड्रोन्स को हिंद महासागर में दुश्मनों की निगरानी और पानी में जारी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!