कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों की मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Updated: 13 Sep, 2026 11:28 AM

three friends ki lled after car hits motorcycle in alwar

अलवर जिले में तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। स्थानिय पुलिस ने रविवार को इस बाबत जानकारी दी।

जयपुर : अलवर जिले में तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। स्थानिय पुलिस ने रविवार को इस बाबत जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार रात यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, लेकिन उन्होंने मृतकों के परिवार की शिकायत पर भी ध्यान दिया है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि युवकों की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई। 

पुलिस ने बताया कि मोती नगर इलाके में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल और कार एक दीवार से जा टकराईं और बाइक सवारों में से एक नाले में जा गिरा। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान काला कुआं इलाके के रहने वाले जितेंद्र सिंह उर्फ ​​छोटू (22), युवराज उर्फ ​​युवी (21) और हिमांशु (22) के तौर पर हुई है। स्टेशन हाउस ऑफिसर सुनील टैंक ने बताया कि तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सचिन मीणा के नाम पर रजिस्टर्ड कार में कथित तौर पर चार-पांच युवक सवार थे। हादसे के बाद वे गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गए।

रविवार सुबह परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने घटना जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की और कहा कि जब तक कथित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे शव नहीं लेंगे। परिवार वालों का आरोप है कि तीनों युवकों की हत्या पुरानी रंजिश के कारण की गई। टैंक ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना तेज रफ्तार के कारण हुआ सड़क हादसा था। हालांकि परिवारों के आरोपों को देखते हुए पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!