मंगेतर को मिलने बुलाया, आने से पहले ही खा ली शक्तिवर्धक दवा, फिर कुछ ही समय बाद...

Edited By Updated: 25 Apr, 2026 01:02 PM

tragic accident in gurugram young man dies before his fiancée arrives

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-53 इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 29 वर्षीय युवक की कथित तौर पर 'सेक्स-इन्हेंसिंग' (यौन शक्ति बढ़ाने वाली) दवा के ओवरडोज के कारण जान चली गई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को शक है कि दवा के...

Gurugram Overdose Death : दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-53 इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 29 वर्षीय युवक की कथित तौर पर 'सेक्स-इन्हेंसिंग' (यौन शक्ति बढ़ाने वाली) दवा के ओवरडोज के कारण जान चली गई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस को शक है कि दवा के अत्यधिक सेवन से युवक को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानें कैसे हुआ यह बड़ा खुलासा?

मृतक की पहचान रोहित लाल के रूप में हुई है जो मूल रूप से नागपुर का रहने वाला था। रोहित दिल्ली में 'क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया' (QCI) में कार्यरत था और गुरुग्राम में एक पीजी (PG) में रहता था। गुरुवार सुबह जब रोहित का सहकर्मी ऑफिस जाने के लिए उसे लेने पहुंचा तो रोहित ने न तो फोन उठाया और न ही दरवाजा खोला। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा तोड़ा। रोहित बेड पर मृत पड़ा हुआ मिला। कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को कुछ दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट्स के खाली रैपर मिले।

मंगेतर के पहुंचने से पहले ही पड़ा दिल का दौरा 

जांच में यह बात सामने आई है कि रोहित ने अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था। पुलिस का अनुमान है कि मंगेतर के पहुंचने से पहले ही रोहित ने शक्ति बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन किया। वरिष्ठ जांच अधिकारी के अनुसार शुरुआती जांच इशारा करती है कि दवा के ओवरडोज ने शरीर पर बुरा असर डाला और दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 25 अप्रैल: जब नेपाल में मच गई थी भयंकर तबाही, आया था ऐसा भूकंप जिसने निगल ली थीं हजारों जिंदगियां

इस मौके पर बातचीत करते हुए सेक्टर-53 के थाना प्रभारी (SHO) सतेंदर रावल ने बताया, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल विसरा (Viscera) के नमूने और कमरे से मिले दवाओं के रैपर जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेज दिए गए हैं। वहीं मौत की असली वजह विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल अब पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!