Black Hole Mystery: कांप उठेगी धरती, फटेंगे ज्वालामुखी और...! Black Hole ने निगल ली हमारी धरती तो क्या ऐसा होगा अंजाम?

Edited By Updated: 14 Apr, 2026 12:42 PM

a black hole will rip apart the earth a catastrophe will ensue

ब्लैक होल को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सारे सवाल आते हैं। विज्ञान की दुनिया में ब्लैक होल एक ऐसा क्षेत्र है जिसका गुरुत्वाकर्षण इतना प्रबल है कि वहां से प्रकाश (Light) भी वापस नहीं लौट सकता।

Black Hole: ब्लैक होल को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई सारे सवाल आते हैं। विज्ञान की दुनिया में ब्लैक होल एक ऐसा क्षेत्र है जिसका Gravity इतना प्रबल है कि वहां से प्रकाश भी वापस नहीं लौट सकता। अगर पृथ्वी किसी ब्लैक होल की सीमा में प्रवेश करती है, तो होने वाली विनाशकारी घटनाओं का क्रम कुछ इस तरह हो सकता है:

1. 'स्पैगेटिफिकेशन' की प्रक्रिया

जैसे-जैसे पृथ्वी ब्लैक होल के पास जाएगी, उसके गुरुत्वाकर्षण का अंतर धरती के अगले और पिछले हिस्से पर अलग-अलग महसूस होगा। यह खिंचाव इतना शक्तिशाली होगा कि हमारी गोल पृथ्वी किसी रबर की तरह खिंचकर लंबी और पतली हो जाएगी। वैज्ञानिकों ने इस स्थिति को 'स्पैगेटिफिकेशन' का नाम दिया है, क्योंकि इसमें कोई भी वस्तु नूडल्स या स्पैगेटी की तरह लंबी हो जाती है।

PunjabKesari

2. समय की चाल में होगा बदलाव

अल्बर्ट आइंस्टीन के General Relativity सिध्दांत के अनुसार, अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण समय को धीमा कर देता है। ब्लैक होल के करीब समय की गति बाहरी दुनिया के मुकाबले बहुत सुस्त हो जाएगी। इसका मतलब है कि ब्लैक होल के पास बिताया गया एक पल, पृथ्वी से दूर रहने वाले लोगों के लिए कई सालों के बराबर हो सकता है।

3. महाप्रलय और प्राकृतिक आपदाएं

ब्लैक होल के करीब पहुंचते ही पृथ्वी की आंतरिक संरचना बिगड़ने लगेगी। इसके खतरनाक प्रभाव कुछ ही समय में दिखने लगेंगे। जैसे धरती के अंदरूनी हिस्से में मची उथल-पुथल से विनाशकारी भूकंप आएंगे। ज्वालामुखी फटने की कगार पर होगा, जिससे हर तरफ लावा फैल जाएगा। समुद्र में ऐसी लहरें उठेंगी जिनकी ऊंचाई कई किलोमीटर तक हो सकती है।

PunjabKesari

4. वायुमंडल का विनाश और रेडिएशन

ब्लैक होल के चारों ओर धूल और गैसों का एक गर्म घेरा होता है, जिसे 'एक्रिशन डिस्क' कहते हैं। इससे निकलने वाला अत्यधिक Radiation और ताप पृथ्वी के वायुमंडल को जलाकर राख कर देगा। बिना ओजोन परत और हवा के, पृथ्वी पर जीवन का नामोनिशान मिट जाएगा।

5. इवेंट होराइजन: अंतहीन अंधेरा

अंत में पृथ्वी Event Horizon को पार कर जाएगी। यह वह लक्ष्मण रेखा है जिसके अंदर जाने के बाद वापस आना असंभव है। एक बार इस सीमा को लांघने के बाद, हमारी पूरी दुनिया ब्लैक होल के केंद्र (Singularity) में समा जाएगी और हमेशा के लिए अंधेरे में खो जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!