महबूबा को जबाव, विलय दिवस पर भाजयुमो ने विजयपुर में निकाली तिरंगा रैली

Edited By Monika Jamwal,Updated: 26 Oct, 2020 05:27 PM

trianga rally in samba vijaypur

भारतीय जनता युवा मोर्चा के साम्बा जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने विजयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई और भारत माता की जय के नारे लगाए।

साम्बा (संजीव): भारतीय जनता युवा मोर्चा के साम्बा जिला अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में युवा कार्यकर्ताओं ने विजयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई और भारत माता की जय के नारे लगाए। जम्मू कश्मीर के भारत के साथ विलय दिवस की 73वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए आयोजित इस रैली में राष्ट्रवादी युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। रैली में 100 से अधिक युवाओं ने अपनी बाइक पर तिरंगा फहराते हुए सडक़ पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए रैली निकाली।


    जिलाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को विलय दिवस की बधाई दी और महाराजा हरि सिंह को याद किया जिन्होंने सरदार पटेल के साथ मिल कर रियासत को भारत में विलय करने  में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह का शासन नहीं होता, तो हम भारत की धरती पर नहीं रहते। गुपकार घोषणा और विशेष रूप से महबूबा मुफ्ती को लताड़ लगाते हुए, उन्होंने कहा कि प्रत्येक डोगरा आज अपने हाथ में तिरंगा पकड़े हुए है और यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो धमकी देते हैं कि अनुच्छेद 370 और 35 ए को हटाने के बाद तिरंगे को कोई नहीं पकड़ेगा। वहीं मंडलाध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को तिरंगा उठाया भी पड़ेगा और लहराना भी पड़ेगा। उन्होंने धारा 370 हटाने के लिए मोदी सरकार की सराहना भी की। 
रैली में जिला महासचिच अंकुश जम्वाल, मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा, पंकज शर्मा, सचिन बलगोत्रा, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, राधे जी, परवीन कुमार, सन्नी शर्मा, रजत, आर.ए. अभिषेक, आकाश वर्मा, रतुल राजपूत, टैन्नी, आकाश शर्मा, विकास चौधरी, राकेश कुमार भी मौजूद रहे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!