Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 May, 2022 07:34 PM
आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले में शहीद हुये जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ रियाज को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी गई।
श्रीनगर: आतंकवादियों द्वारा किये गये हमले में शहीद हुये जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ रियाज को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी गई।
उन्हें उनके गांव में सपूर्द-ए-खाक कर दिया गया। रियाज को शुक्रवार को आतंकवादियों ने उस समय गोली मार दी जब वे अपने चार साल के बच्चे को स्कूल बस तक छोड़ने जा रहे थे। रियाज इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया पर उन्होंने अपने घावों का ताव न सहते हुये दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि वीरवार को आतंकवादियों ने चडूरा में कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट को गोली मार दी थी।