जम्मू-कश्मीर : बारामूला और पुलवामा में आतंकियों की मदद करने वाले 2 गिरफ्तार

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 12:47 AM

two arrested for aiding terrorists in baramulla and pulwama

जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया तथा उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान ऐजाज अहमद गनाई के रूप में हुई है, उसे पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की एक संयुक्त टीम ने मध्यरात्रि के करीब बारामूला के शीरी इलाके में गोरीवान में एक वाहन जांच चौकी से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने ऐजाज के पास से एक पिस्तौल, 10 कारतूस (नौ मिमी), एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के राजपोरा क्षेत्र में जांच के दौरान एक मददगार को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तौसीफ अहमद डार के कब्जे से एक हथगोला और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि डार के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!