2 अवैध एलपीजी सिलेंडर गिरोह का भंडाफोड़ कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया, 125 सिलेंडर जब्त

Edited By Updated: 19 Apr, 2026 09:24 PM

two illegal lpg cylinder rackets busted 3 arrested 125 cylinders seized

दिल्ली पुलिस ने रसोई गैस सिलेंडर का अवैध कारोबार करने वाले दो गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 125 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक उसने रोहिणी के रामा विहार...

नेशनल डेस्क : दिल्ली पुलिस ने रसोई गैस सिलेंडर का अवैध कारोबार करने वाले दो गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 125 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक उसने रोहिणी के रामा विहार इलाके से 57 सिलेंडर बरामद किए, जिनमें 50 भरे हुए सिलेंडर है। साथ ही एक पिकअप वाहन, एक वजन मापने का पैमाना और अवैध रूप से गैस भरने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी जब्त किए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''लोकपाल (55) नामक एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया।'' पुलिस ने बताया कि दिल्ली के संगम विहार में एक अन्य अभियान में 68 गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिनमें से 36 भरे हुए, 29 खाली थे जबकि तीन की सील टूटी हुई थीं। उसने बताया कि दीपक (37) और श्याम (45) नामक दो आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी अधिकृत एलपीजी डिलीवरी कर्मी थे, जिन्होंने सिलेंडर को अधिकृत उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के बजाय अवैध रूप से अपने पास रख लिया। उसने बताया कि आरोपियों ने बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर का अवैध रूप से भंडारण किया और अनधिकृत उपकरणों का उपयोग करके खाली सिलेंडरों को फिर से भरने के लिए उनमें से गैस निकाली।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''उन्होंने आपूर्ति रोककर कृत्रिम कमी पैदा की और अनुचित मुनाफा कमाने के लिए रिफिल किए गए सिलेंडर को ऊंची दरों पर बेचा।'' पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और व्यापक आपूर्ति शृंखला की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!