Edited By Monika Jamwal,Updated: 06 Jul, 2022 10:09 PM
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गोली चलाने के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बुधवार को दो जवान जख्मी हो गए।
जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गोली चलाने के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान बुधवार को दो जवान जख्मी हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के झल्लास फील्ड फायरिंग रेंज में प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान दो जवान छर्रे लगने से जख्मी हो गए।
उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।